फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the police, excise did the screw on JP

पुलिस के बाद आबकारी ने कसा जेपी पर शिकंजा

Mon, 12 Jun 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 12 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
After the police, excise did the screw on JP
फोर्स - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। शराब माफिया जेपी के खिलाफ पुलिस के बाद आबकारी विभाग ने भी शिकंजा कसना चालू कर दिया है। शराब की दुकानों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। जबकि फरार जेपी की गिरफ्तारी के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात उनके शहर स्थित घर व सोमवार सुबह पिहानी कस्बा के घर पर दबिश दी।

विज्ञापन


पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता और जेपी गुप्ता व उनके परिजनों के नाम शराब की कई दुकानों के लाइसेंस हैं। इन दुकानों की आड़ में जेपी गुप्ता कई वर्षों से हरियाणा प्रदेश की शराब की तस्करी कर रहे थे। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने बावन रोड स्थित हरनाम सिंह के भट्ठे के पास से अवैध शराब लोड बोलेरो व लोडर बरामद किए थे।
विज्ञापन


दोेनों वाहनों के पास पिहानी के मोहल्ला कोट निवासी जेपी गुप्ता, उनका बेटा गौरव गुप्ता और हरपालपुर निवासी लाल सिंह बोतलों पर रैपर बदल रहे थे। पुलिस ने लाल सिंह को दबोच लिया। जबकि जेपी गुप्ता और गौरव गुप्ता भाग निकले थे। रविवार को जेपी के सिविल लाइन हरदोई स्थित आवास से बेटे गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात फ रार जेपी की तलाश में जुटी पुलिस शहर के मकान पर दबिश दी। यहां पर मकान में ताला बंद मिला। जबकि सोमवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस ने पिहानी स्थित उनके घर पर दबिश दी। यहां पर भी परिजन घर नदारद थे। उधर, पुलिस के बाद आबकारी विभाग ने भी जेपी के खिलाफ शिकं जा कसना शुरू कर दिया है।


उनकी दुकानों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही शराब के कारोबार से जुडे़ उनके करीबियों की भी निगरानी चालू कराई गई है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि जेपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


जिस व्यक्ति के नाम शराब के दुकान का लाईसेंस है। उसके पास से अवैध शराब बरामद होने पर नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती है। उसकी प्रक्रिया शुरू की गई है।
राकेश अग्रवाल, आबकारी अधिकारी, हरदोई

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed