{"_id":"56fd784b4f1c1bd34bf00106","slug":"after-opposition-by-rogue-gust-fire-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करने पर बदमाश ने झोंका फायर, युवती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विरोध करने पर बदमाश ने झोंका फायर, युवती घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाश ने विरोध करने पर फायरिंग कर दी। गोली एक युवती को जा लगी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र में बुधवार की रात थाना क्षेत्र के जफरा निवासी संतराम के घर में रात बारह बजे छत के रास्ते बदमाश घुस आया। बदमाश की आहट सुन कर परिजन जाग गए। संतराम ने बदमाश को पकड़ना चाहा तो उसने फायर कर दिया। इससे संतराम नीचे हो गया।
विज्ञापन
गोली उसके पीछे खड़ी पुत्री प्रीती (19) के कमर के पास जा लगी। जिससे वह घायल हो गई। गोली की आवाज से शोर मच गया। बदमाश फरार हो गया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर सीओ शिवाकांत त्रिपाठी व थाना इंचार्ज हेमंत कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने बब्बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।