फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of murder and kidnapping two children escaped prisoner

हत्या व अपहरण के आरोपी दो बाल बंदी फरार

Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder and kidnapping two children escaped prisoner
रद्देपुरवा रोड का बाल संप्रेक्षण गृह। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले के रद्देपरवा रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार सुबह अपहरण व हत्या के मामलों में निरूद्ध दो बाल बंदी कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गए। जानकारी होते ही संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। कोई सुराग न मिलने पर बाल संप्रेक्षण के अधीक्षक ने कोतवाली शहर में घटना के संबंध में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शहर के रद्देपुरवा मार्ग पर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर के बाल बंदियों को रखा जाता है। संप्रेक्षण गृह में हरदोई के हत्या के मामले में आरोपी एक बंदी व सीतापुर का अपहरण के मामले में आरोपी दूसरा बंदी शनिवार सुबह संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए।
विज्ञापन


संप्रेक्षण गृह अधीक्षक उदय शंकर मालवीय जब सुबह चार बजे बच्चों के कक्ष की ओर गए तब उन्होंने चैनल को खुला देखा। इस पर उन्होंने केयर टेकर विपिन दीक्षित को बुलाकर जानकारी ली। कक्षों के अंदर से सीतापुर के महौली थाना क्षेत्र के (14) एवं हरदोई कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र निवासी (14) से गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केयर टेकर व अन्य कर्मियोें ने आसपास खोज बीन की और वहां मौजूद बच्चों को बुलाकर गायब बाल बंदियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। घंटों बाद भी कोई सुराग हाथ न लगा तो अधीक्षक ने कोतवाली शहर में घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।


घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने बाल संप्रेक्षण गृह पहुंच मामले की जानकारी ली और विभागीय कर्मचारी से भी पूछताछ की। कोतवाली शहर परशुराम सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है लेकिन विभाग की ओर से फरार बाल बंदियों की पहचान के लिए कोई फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई है।  पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed