{"_id":"5b4f7fb64f1c1b3d748b5baf","slug":"91531936694-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश महिला ने वृद्धा को झांसे में लेकर नगदी जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश महिला ने वृद्धा को झांसे में लेकर नगदी जेवर उड़ाए
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सदर तहसील के निकट नकाबपोश महिला ने आटो के इंतजार में बैठी वृद्धा को झांसा देकर नगदी और जेवर पार कर दिए। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। मामले की जांच की जा रही है।
मैनपुरी जनपद के ओडन मंडल गांव निवासी विटोली (60) पत्नी शिवनारायण सिंह का मायका पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कोटरा गांव में है। विटोली बुधवार को गांव से मायके जाने को निकली थी। साथ में उसकी भतीजी प्रेमलता भी थी। वह रोडवेज बस से किसी काम से सदर तहसील आई थी। जहां पर वह आटो के इंतजार में बैठी थी। उसी दौरान एक नकाबपोश महिला उसके पास आई। कुछ देर बात करने के बाद उसने प्रेमलता को पैसे देकर कोल्डड्रिंक लाने भेज दिया। इसके बाद वृद्धा को झांसे में लेकर उसकी पर्स से तीन हजार की नगदी निकाल ली और देखने के बहाने कुंडल ले लिए। इसके बाद आटो में बैठकर फरार हो गई। प्रेमलता जब कोल्डड्रिंक लेकर लौटी तो महिला गायब मिली। दोनों उसकी तलाश करने लगे। सुराग न मिलने पर दोनों रोते बिलखते पिहानी प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचीं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की। उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। गए। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वृद्धा को झांसा देकर नगदी-जेवर उड़ाए
- नकाबपोश महिला ने की वारदात