फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा युवक, रिपोर्ट दर्ज

ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा युवक, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा युवक, रिपोर्ट दर्ज
संडीला (हरदोई)। उमरताली स्टेशन के पास बंद रेलवे क्रासिंग के नीचे से बाइक निकाल रहा युवक ट्रेन आती देखकर ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रेन बाइक को टक्कर मारते हुए गुजर गई। जांच के बाद स्टेशन मास्टर ने मेमो देकर ट्रेन को रवाना किया। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह डाउन लाइन की बालामऊ लखनऊ पैसेंजर के आने का सिग्नल मिलने के बाद उमरताली स्टेशन के पास स्थित गेटमैन नज्जू खां ने क्रासिंग बंद कर दी। इस बीच एक युवक बंद गेट के नीचे से बाइक निकालकर ट्रैक पार करने लगा। ट्रेन नजदीक आने पर युवक बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर चालक ने घटना की जानकारी संडीला स्टेशन मास्टर को दी। स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन के इंजन की जांच की। सब ठीक मिलने के बाद स्टेशन मास्टर हैदर अली ने मेमो देकर ट्रेन को रवाना किया। आरपीएफ कमांडेंट हरदोई योगेश यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed