{"_id":"5bc2342cbdec226998045db1","slug":"81539453996-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो चालक का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो चालक का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर निवासी टेंपो चालक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने घटना का कारण नहीं बताया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाबुद्दीनपुर निवासी अमर पाल (20) पुत्र शिशुपाल टेंपो चलाता था। उसके परिवार में मां शकुंतला और दो भाई सुनील और अनिल हैं। पिता होमगार्ड हैं। अमर पाल की शादी नहीं हुई थी। वह शुक्रवार रात कमरे में जाकर सो गया था। शनिवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से देखा तो उसका शव रस्सी से लटक रहा था। ये देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई सुनील ने घटना की वजह नहीं बताई है। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।