फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लापता अधेड़ का शव सेढ़ा नाले में फांसी पर लटकता मिला

लापता अधेड़ का शव सेढ़ा नाले में फांसी पर लटकता मिला

Fri, 29 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लापता अधेड़ का शव सेढ़ा नाले में फांसी पर लटकता मिला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर(हरदोई)। पिछले 10 दिन से लापता अधेड़ का शव शुक्रवार शाम ग्राम ककरा के निकट सेढ़ा नाले के पास बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला।

चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अधेड़ के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरनई चतरखा के मजरा बहेलियनपुरवा निवासी कल्लू (50) पुत्र हरिश्चंद्र 10 दिन से लापता था। परिजनों के मुताबिक कल्लू मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर कई-कई दिन के लिए लापता हो जाता था।


इस बार भी वह लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार शाम चरवाहे ककरा के निकट सूखे पड़े सेढ़ा नाले की ओर गए। यहां पेड़ पर रस्सी से कल्लू का शव लटक रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी किशोरी के अलावा तीन बेेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


लापता अधेड़ का शव फांसी पर लटकता मिला
पिछले 10 दिनों से था लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed