फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मानसिक तौर से बीमार किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

मानसिक तौर से बीमार किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मानसिक तौर से बीमार किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। मानसिक बीमार किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। शनिवार को वह घर से मवेशी चराने की बात कहकर निकला था। रविवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

पिहानी कोतवाली के मंसूरनगर निवासी रामदयाल के दो बेटों में पुष्पेंद्र (15) छोटा था। वह कक्षा 10 का छात्र था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह मवेशी चराने घर से निकला था। शाम करीब चार बजे खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों को उसका शव आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने बताया कि पुष्पेंद्र पिछले कई महीने से मानसिक तौर से बीमार था। उसका इलाज कराया जा रहा था। उसने किसी पर आरोप से इंकार किया। कहा कि मानसिक तौर से बीमार होने पर ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


-मानसिक बीमार किशोर ने फांसी लगाई
- मवेशी चराने निकला था, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed