फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मझिला थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

मझिला थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। देर शाम खेतों की तरफ शौच के लिए गई युवती को गन्ने के खेत में खींचकर दो युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म आरोपी युवकों ने इस संबंध में किसी से जिक्र करने पर युवती और उसके परिजनोें को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। बुधवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की मेडिकल जांच कराई है।

मझिला थाना क्षेत्र निवासी युवती (18) मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी दीपक व संदीप उसका पीछा करते हुए खेतों की तरफ पहुंच गए। युवती कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों युवक उसका मुंह बंद कर गन्ने के खेत में ले गए। दोनों ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक इस संबंध में किसी को बताने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किसी तरह घर पहुंची युवती ने आप-बीती परिजनों को बताई। बुधवार को पीड़िता को साथ लेकर पहुंचे पिता की तहरीर पर पुलिस ने दीपक व संदीप के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दुष्कर्म आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


- मझिला थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म
- थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव के निवासी हैं आरोपी युवक
- देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी युवती
- पीड़ित पिता ने दर्ज कराई युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed