{"_id":"5ca8ee28bdec221477610640","slug":"71554574888-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम पुलिस की दंबगई, पिकअप चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोलिया शिवपार में पिकअप चालक को छह पुलिसकर्मियों ने पीट दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के बगल से वाहन निकालने पर उन्होंने दबंगई दिखाई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा निवासी सर्वेश (35) पुत्र श्रीकृष्ण पिकअप चालक है। उसने बताया कि शनिवार सुबह वह शहर से सीतापुर रोड रहा था। रास्ते में महोलिया शिवपार के पास यूपी 100 में तैनात कुछ पुलिसकर्मी पैदल जा रहे थे। उसने साइड से पिकअप निकालने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों उसे रोक लिया। उसे सीट से खींचकर थप्पड़ मारे। उसकी आंख में गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर्मी उसे जेल भेजने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल कराया। कोतवाल महेशचंद्र पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।