{"_id":"5c0972c1bdec22418130b4a8","slug":"71544123073-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख 31 हजार रुपये के गबन में प्रबंधक समेत चार को ठहराया दोषी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 लाख 31 हजार रुपये के गबन में प्रबंधक समेत चार को ठहराया दोषी
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछौना(हरदोई)। कछौना स्थित गीता देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ के खाते से 4 लाख 31 हजार रुपये के गबन की पुष्टि हो गई है। संडीला के उपजिलाधिकारी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। अब जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई होगी।
कछौना के तुलसी मार्केट निवासी बालकृष्ण शुक्ल ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी कि कस्बे के गीता देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ के खाते से 4 लाख 31 हजार रुपये निकालकर गबन कर लिया गया। डीएम ने पूरे मामले की जांच संडीला के उपजिलाधिकारी उदयभान सिंह को सौंपी थी। एसडीएम की ओर से जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में गबन की शिकायत को सही पाया गया। एसडीएम ने अपनी आख्या में बताया है कि शिकायतकर्ता बालकृष्ण शुक्ल के अलावा मौजूदा प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर यादव भी जांच के दौरान मौजूद रहे।
19 जून 2015 को बैंक ऑफ इंडिया की कछौना शाखा में संचालित शिक्षक-अभिभावक संघ के खाते से 4 लाख 31 हजार रुपये आरटीजीएस से बालामऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के उस खाते में भेजे गए, जिसका संचालन प्रबंधक मनीष सिंघल और तत्कालीन प्रधानाचार्य एसएन सिंह कर रहे थे। 30 जून 2015 को एसएन सिंह सेवानिवृत्त हो रहे थे। 29 जून को चेक पर हस्ताक्षर कर 4 लाख 31 हजार रुपये की निकासी चेक से विद्यालय के लिपिक सुनील कुमार सिंह के माध्यम से की गई। जांच आख्या में इस गबन के लिए प्रबंधक मनीष सिंघल, तत्कालीन प्रधानाचार्य एसएन सिंह, मौजूदा प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर और लिपिक सुनील कुमार सिंह को दोषी ठहराया गया। एसडीएम ने बताया कि इस धनराशि को व्यय करने के संबंध में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।
विज्ञापन
4 लाख 31 हजार रुपये के गबन में प्रबंधक समेत चार दोषी
शिक्षक-अभिभावक संघ के खाते से निकाले गए थे रुपये, गीता देवी इंटर कॉलेज कछौना का मामला, एसडीएम ने डीएम को भेजी जांच रिपोर्ट