फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mystery of severed palm found on railway track solved

Rewari News: रेलवे ट्रैक पर मिली कटी हथेली की गुत्थी सुलझी

Fri, 28 Aug 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mystery of severed palm found on railway track solved
रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रेलवे ट्रैक पर शास्त्री नगर डबल फाटक के पास मिली कटी हथेली की गुत्थी जीआरपी ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि हथेली गुलाबी बाग निवासी 30 वर्षीय रामेश्वर की है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर हथेली मिलने के बाद जीआरपी ने आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने रेलवे लाइन के दोनों ओर झाड़ियों और गड्ढों में घंटों तक खोजबीन की।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को रामेश्वर के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि हादसे के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। फिलहाल उसका जयपुर के एक इलाज में उपचार चल रहा है। युवक की पहचान होने के बाद जीआरपी ने उसके परिजनों से संपर्क किया, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद हथेली को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक के परिजनों से संपर्क किया है। उसके बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को शास्त्री नगर फाटक के आसपास घूमने आए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर हथेली पड़ी देखी थी, जिसके बाद उन्होंने जीआरपी को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed