{"_id":"5b2166684f1c1bf16e8b7c51","slug":"51528915560-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरा में मंगलवार रात अपने आम के बाग की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह बाग में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी रजनीश (22) पुत्र सर्वेश कुमार दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में चालक था। तीन दिन पूर्व वह गांव आया था। मंगलवार रात नौ बजे वह गांव स्थित आम के बाग की रखवाली के लिए गया था।
बड़े भाई नेम कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग चार बजे वह शौच के लिए बाग की ओर गया तो चारपाई पर रजनीश का शव पड़ा देखा। उसके पेट से सटाकर गोली मारी गई थी। उसने शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने घटना के बारे में जानकारी की। एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और सीओ देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि मृतक के पिता सर्वेश कुमार ने डेढ़ माह से खेत की मेढ़ को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद होेने की बात कही है। फोरेंसिक टीम के प्रभारी पीएस वर्मा ने बाग से नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बाग गांव की आबादी वाले इलाके में ही है। रात में गोली मारे जाने की आवाज सुनाई देने से परिजन इनकार कर रहे हैं। इससे इतर परिवार के ही एक व्यक्ति ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि रात लगभग ढाई बजे आंधी आने के बाद कुछ लोग बाग में आम गिरने पर गए थे।
इन लोगों का दावा है कि तब तक हत्या हो चुकी थी। लेकिन तहरीर में शौच जाने के दौरान घटना का पता चलने की बात लिखी गई है। घटना में महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि आमतौर पर बाग में रखवाली के लिए नेमकुमार सोता था। मंगलवार को उसकी जगह रजनीश सोया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं नेमकुमार की हत्या करने के लिए आए लोगों ने उसकी जगह रजनीश की हत्या कर दी।
रजनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई नेमकुमार और पवन कुमार गांव में रहते हैं। रजनीश अविवाहित था। मां रामश्री उर्फ सर्वेश्वरी ने छह माह बाद घर आए बेटे को दुलार के साथ खाना खिलाया, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपने बेटे को आखिरी बार दुलार रही है। सुबह जब रजनीश की हत्या की जानकारी मिली तो मां रामश्री बदहवास हो गई।
बाग की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या
- तीन दिन पहले ही दिल्ली से आया था युवक
- अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट
फोटो- 14- घटनास्थल का निरीक्षण करते प्रभारी निरीक्षक एसके सोनकर व अन्य। अमर उजाला
फोटो- 15- शव के पास रोते-बिलखते परिजन और लगी ग्रामीणों की भीड़। अमर उजाला