{"_id":"5890cccb4f1c1b7c3de82307","slug":"45-and-its-progeny-recovered-from-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक से 45 गोवंश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से 45 गोवंश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
गो तस्करी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव में पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। पुलिस को देख चालक ने ट्रक भगाया तो ट्रक पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 45 गोवंश बरामद किए, जिसमें 11 की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली पुलिस को हरदोई की ओर से ट्रक में भरकर शाहजहांपुर ले जाए जा रहे गोवंश भरा ट्रक आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस को आता देख चालक ने ट्रक की रफ्तार तेज कर दी।
विज्ञापन
इससे बेकाबू होकर ट्रक उधरनपुर के पास पुलिया से टकरा गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 11 मृत और 34 जिंदा गोवंश बरामद किए। मृत गोवंश को गड्ढे में दबा दिया गया और जिंदा गोवंश को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन