फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एक किलो गांजा व चार सौ ग्राम चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

एक किलो गांजा व चार सौ ग्राम चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
एक किलो गांजा व चार सौ ग्राम चरस बरामद, तीन  गिरफ्तार
हरदोई। पाली थाना पुलिस ने गुरुवार शाम निजामपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक किलो गांजा और चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पाली वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गुरुवार शाम वह पुलिस बल के साथ निजामपुर पुलिया पर वाहनों को चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे तो उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवकों के पास से लगभग एक किलो गांजा व चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई। युवकों के नाम रजा हुसैन निवासी सराय सेख थाना पाली, असलम पुत्र यूनुस निवासी खुरमुली पिहानी और नईम पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मऊ शहजनपुर थाना अल्हागंज जनपद शाहजहांपुर हैं। एसओ ने बताया कि असलम के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed