{"_id":"5c797b79bdec2273a25648e6","slug":"41551465337-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टंकी से चुराया 4 सौ लीटर डीजल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ट्रकों की टंकी से चुराया 4 सौ लीटर डीजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ट्रकों के डीजल टैंक से गुरुवार रात चोरों ने 400 लीटर डीजल चुरा लिया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रेकार्ड हो गई। ट्रक चालकों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बा व थाना आटा जिला जालौन निवासी ट्रक चालक राहुल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह और उसका साथी राजेश गुरुवार को कालपी से दो ट्रकों में मौरंग भरकर मल्लावां आए थे। गुरुवार शाम कस्बे में दुकान पर मौरंग उतारने के बाद वह और राजेश कटरा-बिल्हौर राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ी कर केबिन में सो गए। रात को चोरों ने ट्रक की खिड़की बंद कर दी। दोनों ट्रकों से डीजल चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह किसी तरह खिड़की खोलकर वह बाहर आए। राहुल ने बताया कि पास ही पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी लगा है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें रात लगभग तीन बजे एक कार से कुछ लोग आते दिखे। एक युवक कार से उतरकर ट्रक के पास आया, जबकि दूसरा युवक कार के पास और तीसरा कार के अंदर बैठा रहा। फुटेज में ट्रक की खिड़की बंद करने के बाद दोनों युवक कई बार में पाइप से टैंक से डीजल निकालकर केन में भरते और उसे कार में रखते दिख रहे हैं। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच की जा रही है।