{"_id":"5baa7e41867a557f565e559b","slug":"41537900097-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कर बालू ले जा रही तीन ट्रैक्टर ट्रालरृयां पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन कर बालू ले जा रही तीन ट्रैक्टर ट्रालरृयां पकड़ीं
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। तहसीलदार शाहाबाद और कानूनगो ने सुहागपुर गांव के पास गर्रा नदी में अवैध रूप से खनन कर बालू लाद रहीं तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़कर चालकों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम के निर्देश पर खनन निरीक्षक हरदोई ने शाहाबाद में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुहागपुर गांव निवासी जगदीश पुत्र लज्जाराम ने मंगलवार दोपहर एसडीएम श्रद्धा शाणिल्यान से मुलाकात कर गांव के पास गर्रा नदी से अवैध खनन होने की शिकायत की। एसडीएम ने तहसीलदार तहसीलदार अवधेश कुमार और कानूनगो ऋषि दीक्षित को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। तहसीलदार व कानूनगो ने खनन की गई बालू से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों और चालकों को पकड़ लिया। जबकि मौका पाकर चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए चालकों ने अपना नाम राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पलौरा थाना कांठ शाहजहांपुर, रामबीर पुत्र बनवारी कोटरा कांठ शाहजहांपुर व रणवीर पुत्र परशुराम निवासी ग्राम भैंसी कुररिया थाना कांठ जिला शाहजहांपुर बताया। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे खनन निरीक्षक हरदोई वशिष्ठ यादव ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बालू ले जा रहीं तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ीं
- शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार ने सुहागपुर में मारा छापा
- चालक हिरासत में, खनन निरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट