फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत

संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत

Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत
संदिग्ध हालात में जहर खाने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव का निवासी था वृद्ध
- देर रात नशे की हालत में पहुंचा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में वृद्ध ने जहर खा लिया। वह नशे की हालत में घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध ने देर रात दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव निवासी ऋषीराम (65) पुत्र रूपन खेती करता था। परिवार में पत्नी रामकांती के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे अनिवेश ने बताया कि पिता शराब के आदी थे। वह शुक्रवार की शाम 6 बजे नशे की हालत में घर पहुंचे। आंगन में बेहोश होकर गिर गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर शेर सिंह ने जहर खाने की आशंका जताई। जिला अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। देर रात मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शहर कोतवाली में सूचना दी। सुबह कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे अनिवेश ने ज्यादा शराब पीने से मौत होने की बात कही है। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विवेचना सांडी पुलिस को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed