फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला वृद्ध

संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला वृद्ध

Thu, 14 Dec 2017 07:33 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कमरे में  मृत मिला वृद्ध
हरपालपुर। थाना क्षेत्र निवासी वृद्ध बुधवार को संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर कमरे में फर्श पर मृत मिला। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। वृद्ध छोटे बेटे के साथ घर में रहता था। घटना के कुछ दिन पहले से छोटा बेटा लापता है। सूचना पर पहुंचे बड़े बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बहू ने देवर व अन्य लोगों पर पैतृक संपत्ति हड़पने के फेर में ससुर की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महेंद्र मिश्र (62) के परिवार में दो बेटे विकास व मनोज हैं। उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसने बड़े बेटे विकास की शादी कर दी थी। वह पिछले कुछ साल से परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। जबकि घर पर छोटा बेटा मनोज रहता है। महेंद्र ने कस्बा में दो मकान थे। महेंद्र ने अभी पैतृक संपत्ति के बेटों में बंटवारा नहीं किया था। करीब छह महीना पहले उसने कस्बा में बने मकान और उसमें बनी दुकान को कस्बा निवासी व्यक्ति क ो बेच दिया था। बुधवार दोपहर पड़ोसी रतीराम को महेंद्र के घर से बदबू आई। उसने अन्य पड़ोसियों को भी बदबू आने की जानकारी दी थी। पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पड़ोसियों ने घटना के पिछले तीन दिन से महेंद्र व मनोज के नहीं दिखाई देने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंची। मकान के पीछे के कमरे में जमीन पर महेंद्र मृत पड़ा मिला। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी बड़े बेटे विकास को दी। गुरुवार सुबह विकास पत्नी सुधा के साथ घर पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की बहू सुधा ने देवर समेत मकान की खरीद करने वालों पर रुपये हड़पने की नीयत से ससुर की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि इसी के चलते देवर घटना के बाद से लापता है। आरोपी ससुर से अन्य जमीन भी बैनामा कराने की फिराक में थे। उसने इंकार कर दिया था। इसी के चलते ससुर की हत्या की है। एसओ बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया मामला संज्ञान में है। बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इंसेट
बिसरा सुरक्षित किया
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र कस्बा निवासी महेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में महेंद्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा पुलिस को सौंप दिया गया है, जो कि जांच के लिए लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed