फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4 people arrested in loot attemt

लूट की फिराक में खड़े चार युवक गिरफ्तार

Fri, 15 Jun 2018 11:17 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 15 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
4 people arrested in loot attemt
पुलिस की हिरासत में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

लूट की फिराक में खड़े चार युवकों को पुलिस ने गुरुवार रात पक्षी विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक युवक बीटेक का छात्र है। उसके पिता एसआई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन

एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 10 बजे गश्त के दौरान वह सांडी तिराहा पक्षी विहार से जगदीशपुर मार्ग पर पहुंचे तो चार युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। चारों को पकड़ लिया गया। एसओ ने बताया कि युवकों के कब्जे से दो बाइकें, तीन तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ। युवकों के नाम सूरज पुत्र वासुदेव, आमिर पुत्र इब्रेहसन, जाफर पुत्र अमजद हुसैन व सोनू पुत्र प्रकाश निवासी कस्बा गौसगंज हैं। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सूरज बीटेक का छात्र है। उसके पिता बनारस में पुलिस विभाग में एसआई हैं। युवकों ने बताया कि वह सांडी तिराहे पर लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed