फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   साइकिल सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

साइकिल सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 01 Aug 2017 05:18 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार पिता पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरदोई-सीतापुर मार्ग पर साइकिल सवार पिता पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

कोतवाली देहात के ग्राम नीर निवासी शौकत अली (65) अपने पुत्र गुफरान (20) मंगलवार को दिन में साइकिल से टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरहिया जा रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सीतापुर की ओर से आ रही कार ने साइकिल सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। टक्कर लगने के कारण शौकत अली उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। इसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनका पुत्र गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने देहात कोतवाली पुलिस को दी। कुछ लोगों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए भी फोन कर दिया। पुलिस ने घायल गुफरान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा। शौकत फेरी लगाकर चूड़ी बेंचते थे। परिवार में पत्नी नाजिमा के अलावा चार पुत्र पप्पू, दीन मोहम्मद, अजीज और गुफरान हैं। पप्पू ने बताया कि बंदरहिया में एक धार्मिक स्थल है। गुफरान पिछले कुछ समय से काफी बीमार था। इस कारण पिता उसे लेकर धार्मिक स्थल जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि कुछ राहगीरों ने कार का नंबर नोट कर लिया है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने पर की जाएगी।
विज्ञापन


- पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
- हरदोई-सीतापुर मार्ग पर हुआ हादसा
- पुत्र का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed