{"_id":"5c9d0944bdec22146325a3e4","slug":"21553795396-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर 45 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर 45 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे का स्कूल में दाखिला कराने कानपुर जा रहे एक व्यक्ति से कार सवारों ने लिफ्ट देकर 45 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने माधौगंज थाने में पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का बताकर उसे वापस भेज दिया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर गांव निवासी कौशल उर्फ पप्पू ने बताया कि उसका बेटा आयुष पटेल कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बेटे का हाईस्कूल में एडमीशन होना है। दाखिले के लिए गुरुवार को घर से 45 हजार रुपये लेकर कानपुर जा रहा था।
दोपहर लगभग 12 बजे वह माधौगंज कस्बा चौराहे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था तभी एक कार वहां आकर रुकी। ड्राइवर ने बांगरमऊ की दूरी पूछी। बातचीत में उसने कानपुर जाने की बात कही तो चालक ने उसे गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
बताया कि मल्लावां के साईं बगदाद मोड़ के पास आरोपियों ने कार की रफ्तार कम कर उससे 45 हजार रुपये छीन लिए व चलती कार से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया, इसके बाद आरोपी भाग निकले।
कौशल ने बताया कि वहां से जैसे तैसे माधौगंज थाना आया, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का बताकर उसे चलता कर दिया। मल्लावां कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
कार में लिफ्ट देकर 45 हजार रुपये लूटे
माधौगंज के सेलापुर गांव का रहने वाला है पीड़ित
बेटे का स्कूल में दाखिला कराने जा रहा था कानपुर