{"_id":"5a7742504f1c1bca798b7c18","slug":"21517765200-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवादा गढ़ी में ग्रामीणों व बदमाशों के बीच फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेवादा गढ़ी में ग्रामीणों व बदमाशों के बीच फायरिंग
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा गढ़ी में ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग
- पुलिस ने रात में खेतों में की कांबिंग
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गढ़ी गांव में शनिवार रात बदमाशों और ग्रामीणों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। ग्रामीणों को हमलावर होते देख बदमाश भाग गए। पुलिस ने आसपास कांबिंग की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा गढ़ी निवासी विनोद शुक्ल पुत्र रामआसरे शनिवार रात करीब नौ बजे गांव के पीछे बाग में अहाते में जानवर बांधने गए थे। इसी दौरान किसी ने उन पर टार्च की रोशनी मारी। विनोद ने आवाज देकर पूछा तो दूसरी ओर से आधा दर्जन लोग टार्च लगाकर उसकी ओर देखने लगे। जिस पर उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी जवाबी हमला किया। दोनो ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। खुद को घिरता देख बदमाश मौके से भाग गए। बेनीगंज कोतवाल शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बाग के आस पास व खेतों में बदमाशों की तलाश की। कोतवाल ने ग्रामीणों सचेत रहने की हिदायत दी है।