फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दामाद की हत्या कर दुर्घटना की सूचना देने वाला गिरफ्तार

दामाद की हत्या कर दुर्घटना की सूचना देने वाला गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दामाद की हत्या कर दुर्घटना की सूचना देने वाला गिरफ्तार
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेनी निवासी युवक की हत्या उसके ससुर ने नशे में चाकू मारकर की थी और मौत दुर्घटना में होने की सूचना देकर पुलिस को बरगलाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेनी निवासी सुनील (25) पुत्र बनवारी की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुईपुरी में है। सुनील चचेरी साली गीता पुत्री मुनीम की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित महुईपुरी गया था। 14 मई की रात ससुरालियों ने दुर्घटना में सुनील की मौत होने की सूचना देकर शव जिला अस्पताल पहुंचाया था। 15 मई को शव का पोस्टमार्टम हुआ और 16 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला कि सुनील की चाकू से गले पर वार कर हत्या की गई थी। शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई तो देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया। मृतक की मां रामबेटी ने भी हत्या की आशंका जताई। रामबेटी की तहरीर पर सुनील के ससुर खुशीराम कश्यप, सास केतुका, पत्नी मोनी देवी, उसकी बहन रेशमा के अलावा रेशमा के देवर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन में लगभग ढाई बजे पुलिस ने शहर के जिंदपीर चौराहे से खुशीराम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि शराब के नशे में महुईपुरी में खुशीराम और उसके दामाद सुनील के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर खुशीराम ने दामाद सुनील के गले में चाकू मार दी थी। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


यूं गढ़ी कहानी
सूत्रों की मानें तो 14 मई को सुनील पत्नी मोनी और दो बच्चों को लेकर खेतुई स्थित बालाजी मंदिर गया था। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद वह हरदोई भी गया, जहां वह बाइक से गिरकर चुटहिल भी हुआ। वापस गांव आने पर खुशीराम ने चोट लगने की वजह पूछी। दोनों के नशे में होने के कारण मारपीट हुई। बाद में खुशीराम ने सुनील को चाकू मार दिया। सुनील को अस्पताल ले गए और दिन में बाइक फिसलने के कारण लगी चोटों का हवाला देकर दुर्घटना होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed