फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चबूतरे के विवाद में कारोबारी को गोली मारी

चबूतरे के विवाद में कारोबारी को गोली मारी

Sat, 13 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चबूतरे के विवाद में कारोबारी को गोली मारी
पचदेवरा (हरदोई)। पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कूड़ी नईबस्ती मार्ग पर मंदिर के निकट गुरुवार देर रात बाइक सवार बिल्डिंग मैटीरियल कारोबारी को घर जाते समय दबंगों ने रोकने का प्रयास किया। वह बचकर भागा तो गोली मार दी। कंधे पर गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। मामले में चबूतरे के विवाद को वजह बताया गया है। घायल कारोबारी के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती निवासी अवध किशोर शुक्ला (35) पुत्र पुरुषोत्तम शुक्ला की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पचदेवरा पेट्रोल पंप के निकट नारायनपुर में है। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे अवध किशोर दुकान बंद कर बाइक से वापस गांव जा रहा था। इसी दौरान कूड़ी नईबस्ती मार्ग पर मंदिर के निकट गांव निवासी सुरेंद्र बाबू, उनके पुत्र राजीव और पौत्र अंकित ने अवध किशोर को घेरकर रोकने का प्रयास किया। अनहोनी की आशंका में अवध किशोर ने बाइक दौड़ाई तो पीछे से गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से अवध किशोर घायल हो गया। किसी तरह उसने यूपी 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर अवध किशोर के भाई राजकिशोर ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि आरोपी अवध किशोर के करीबी रिश्तेदार हैं। उन लोगों से चबूतरे की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर मामला भी न्यायालय में लंबित है। थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed