{"_id":"5c83fbb2bdec22145b20d748","slug":"201552153522-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखनपुर के निकट रोडवेज बस ने परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के अदिलापुर निवासी मुकेश (20) पुत्र शिवपाल बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को वह परीक्षा देने माधौगंज थाना क्षेत्र के मैकूलाल महाविद्यालय सांपखेड़ा गया था। शाम को परीक्षा देकर वापस जाते समय मुकेश की बाइक में शेखनपुर के निकट रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से मुकेश सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने यूपी 100 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाया। उसके पास मिले प्रवेश पत्र से शिनाख्त हुई। थानाध्यक्ष अमित भदौरिया ने बताया कि बघौली थाने के माध्यम से परिजनों को सूचना भेज दी गई है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।