{"_id":"5c5dc5cfbdec22281746f899","slug":"201549649359-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला आंगनबाडी कार्यकत्री का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला आंगनबाडी कार्यकत्री का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी आंगनबाड़ी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के आंगन में जाल से फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।
मौके पर पहुंचे भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सी ब्लाक आवास विकास कालोनी निवासी कंचन लता (38) पत्नी नारेंद्र का शव शुक्रवार की शाम को घर के अंदर आंगन में पड़े जाल में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
बाहर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर पति नारेंद्र दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो आंगन के जाल से कंचन का शव फांसी पर लटकता मिला।
नारेंद्र ने बताया कि कंचन लता टड़ियावां विकास खंड की ग्राम नेवादा में आंगनबाड़ी कर्मचारी के पद पर काम कर रही थी। आठ माह पूर्व ही उसकी शादी कंचन लता से हुई थी।
बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। घर पर सिर्फ कंचन और उसकी मां थी। मां बाहर कमरे में थी, इसी बीच कंचन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे कंचन के भाई सुशील निवासी कस्बा टड़ियावां ने सुसराल वालों ने पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांगने का आरोप लगाया।
कहा कि मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने कंचन लता की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फंदे पर लटकता मिला आंगनबाड़ी कर्मचारी का शव
शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी की घटना
भाई ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप