फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में चली गोली से किशोर घायल

संदिग्ध हालात में चली गोली से किशोर घायल

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में चली गोली से किशोर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगियापुरवा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोर घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद दो दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी रीतेश यादव (16) पुत्र स्व. राजपाल यादव साथी सूरज पुत्र कमलेश निवासी कौशलपुरी, अनिकेत पुत्र संजय द्विवेदी निवासी सुभाषनगर और पारूल सिंह पुत्र कमलेश निवासी ग्राम सथरा थाना सुरसा के साथ रविवार देर शाम बगियापुरवा में बैठा था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में सूरज के तमंचे से चली गोली रीतेश की दाहिनी जांघ में लग गई। घटना के बाद सूरज फरार हो गया। अनिकेत और पारूल घायल रीतेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर बता रीतेश को लखनऊ रेफर कर दिया। सदर चौकी प्रभारी मोहम्मद कय्यूम भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां मौजूद रीतेश के दोनों दोस्तों से पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। अनिकेत और पारूल का कहना है कि खेल-खेल में सूरज के तमंचे से गोली चल गई, जिससे रीतेश घायल हो गया। उधर दूसरी ओर घायल रीतेश की मां पीतांबरी का आरोप है कि सूरज ने जान बूझकर रीतेश के गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर जांच की जा रही है कि यह लोग बगियापुरवा में कहीं किसी घटना को अंजाम देने के लिए तो नहीं बैठे थे।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में गोली लगने से किशोर घायल
- दोस्त के तमंचे से चली गोली
- पुलिस ने दो साथियों को हिरासत में लिया, तीसरा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed