फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चोरों ने दो मकान व एक दुकान से रुपये गहने समेत लाखों का सामान समेटा

चोरों ने दो मकान व एक दुकान से रुपये गहने समेत लाखों का सामान समेटा

Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो मकान व एक दुकान से रुपये गहने समेत लाखों का सामान समेटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी/क छौना।
अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार को दो मकान व एक दुकान को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से रुपये, गहने व सामान समेत लगभग पांच लाख का सामान समेट ले गए। जबकि दुकान से रुपये व हजारों का सामान पार कर दिया। रविवार सुबह सीओ व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरीदखाना निवासी डालचंद्र सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। परिवार में पत्नी महारज्जा के अलावा दो बेटियां हैं। उनके बेटे नहीं हैं। उन्होंने दोनों बेटियों की शादी कर दी थी। घर में पत्नी के अलावा नातिन हिमांशी उनके साथ रहती है। उनके मकान के दो कमरों में किरायेदार भी रहते हैं। शनिवार रात बिजली नहीं थी। गर्मी के कारण डालचंद्र छत पर सोए थे। पत्नी व नातिन एक कमरे में सोई थी। दूसरे कमरे में ताला बंद कर दिया था। किरायेदार अपने कमरों में सोए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे पत्नी जागी तो दूसरे कमरे क ा गेट खुला था और ताला जमीन पर पड़ा था। वह अंदर गई तो अलमारी खुली थी और उसमें रखा सामान चोरी हो गया था। पत्नी ने डालचंद्र को घर में चोरी होने की जानकारी दी। शिक्षक ने सूचना पुलिस को दी। कस्बा चौकी के प्रभारी अमरपाल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस को दी गई तहरीर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने एक मोबाइल, 20,000 रुपये, एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी झुमकी, दो मंगलसूत्र, दो चेन, तीन अंगूठी, पांच जोड़ी पायल और चांदी के 21 सिक्के चोरी होना बताया है। प्रभारी कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, कछौना थाना क्षेत्र के बघुआमऊ में चोरों ने एक मकान व दुकान को निशाना बनाया। गांव निवासी रामगोपाल चौरसिया के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी से 20,000 रुपये, पत्नी जमुना व बहू के सोने-चांदी के गहने और तीस किलो पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। चोरों ने इसी गांव में शिवराज प्रजापति की चप्पल की दुकान को निशाना बनाया। चोर उनके मकान के सामने बनी दुकान में लगा लकड़ी का दरवाजा तोड़कर गुल्लक में रखे 500 रुपये के अलावा 35 जोड़ी चप्पल समेट ले गए। सीओ बघौली रविंद्र सिंह, एसओ नजमुल हुसैन नकवी व फील्ड यूनिट प्रभारी पीसी वर्मा व मुकेश पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। राम गोपाल ने रुपये गहने समेत करीब दो लाख की चोरी होना बताया है। सीओ ने जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासे का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन


- मकान व दुकान से नकदी, गहने समेत लाखों की चोरी
- पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसे चोर
- कछौना थाना क्षेत्र में मकान व दुकान में चोरी की वारदात












फोटो- 25 कछौना में फिंगर प्रिंट लेते फील्ड यूनिट के सदस्य।
फोटो- 26 कछौना में बिखरा पड़ा सामान दिखाता दुकानदार।
फोटो- 31 चोरी के बाद सेफ अलमारी दिखातीं रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी महारज्जा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed