{"_id":"5c0eafe7bdec2241975ff9cd","slug":"2-accused-arrested-in-lllegal-weapon-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में असलहे बनाने वाले दो शातिर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में असलहे बनाने वाले दो शातिर दबोचे
हरदोई
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शातिरों के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़े जाने के 24 घंटे के अंदर सुरसा पुलिस ने जंगल में अवैध रूप से असलहे बनाने के मामले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी से नौ असलहे, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले का खुलासा किया। बताया कि सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शस्त्र बनाने के कारोबार में लिप्त शातिर इलाके में मौजूद हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ सोमवार सुबह चार बजे सथरा नहर कोठी के निकट जंगल में छापा मारा। यहां से पुलिस ने उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहन निवासी बैजनाथ पुत्र जैजैराम और बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौली शेरपुर निवासी इरशाद पुत्र मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी उन्नाव का इंतजार पुत्र इश्तियाक फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्त में आए दोनों शातिरों की निशानदेही पर नहर कोठी के निकट ही जंगल से दो बंदूक, पांच तमंचे, रायफल, एक बंदूक, छह कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले हैं दर्ज
हरदोई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए शातिरों में इरशाद का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध बिलग्राम कोतवाली में 2007 और 2009 में हत्या के मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के दो मामले भी उसके विरुद्ध बिलग्राम कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन