फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   तहसील में कानूनगों व लेखपाल से हाथापाई

तहसील में कानूनगों व लेखपाल से हाथापाई

Mon, 07 Jan 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
तहसील में कानूनगों व लेखपाल से हाथापाई
सवायजपुर। ग्राम बांसी में चारागाह की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की बात से नाराज भाइयों ने सोमवार को तहसील परिसर में कानून गो व लेखपाल के साथ हाथापाई की। आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम रामप्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील में तैनात कानून गो नवनीत शुक्ला व लेखपाल मदनपाल ने बताया कि ग्राम बांसी में चारागाह की भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। हाल ही में डीएम ने चारागाह की भूमि खाली करा उस पर पशु आश्रय स्थल विकसित करने के निर्देश दिए हैं। वह टीम के साथ शनिवार को मौके पर गए थे और आरोपियों से अतिक्रमण हटाने को कहा था। आरोपी दोनों भाई इसी बात से नाराज थे। सोमवार को वह दोनों तहसील में काम कर रहे थे। तभी आरोपी वहां आए और हाथापाई करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। जिस पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed