फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दो गांवों के छह घरों से लगभग 20 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी

दो गांवों के छह घरों से लगभग 20 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी

Tue, 04 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
दो गांवों के छह घरों से लगभग 20 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा और माडर गांव के छह घरों से लगभग 12 लाख के जेवर नगदी चोरी हो गए। हालांकि पुलिस दो लाख 80 हजार की चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन



माडर गांव निवासी राममूर्ति पत्नी राजेंद्र कनौजिया सोमवार रात अपने बेटे विकास के साथ दूसरी मंजिल पर सो गई थी। रात डेढ़ बजे आहट मिलने पर विकास ने उन्हें जगाया। दोनों नीचे आए तो देखा घर का दरवाजा खुला पड़ा है। सामान बिखरा और बक्सा खुला हुआ था। राममूर्ति के पति दुबई में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने 50 हजार रुपये चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन


चोर पड़ोसी गांव बिंदौरा गए। बिंदौरा में पोस्टमैन किशनपाल के घर में घुसे चोर सोने के कंगन, बिछुआ, पांच जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, सोने की चेन और 50 हजार रुपये ले गए। तकरीबन 3 लाख रुपये की नगदी और जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने कुलदीप सिंह के घर को निशाना बनाया। कुलदीप रिश्तेदारी में गए थे और उनकी मां रानी घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। मंगलवार सुबह पता चला। पांच हजार रुपये के अलावा सोने की झुमकी, पायल आदि लगभग दो लाख का सामान चोरी हो गया है।



चोर रामबाबू और उसके भाई रामनिवास के घर गए। रामबाबू के घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवर ले गए। रामनिवास के घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी जेवर चोरी हुए हैं। इसके अलावा रविकांत के घर से चोरों ने 50 हजार रुपये सहित तकरीबन तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई हैं। तकरीबन दो लाख 80 हजार रुपये के नगदी जेवर चोरी हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।

छह घरों से 12 लाख के नगदी-जेवर चोरी
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा और माडर की घटनाएं, पुलिस बोली, दो लाख 80 हजार के नगदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed