{"_id":"5bc0dd04bdec2269aa2a0b28","slug":"191539366148-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लगी आग से महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में लगी आग से महिला झुलसी
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम देविहा फत्तेपुर स्थित घर में महिला संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला के पिता ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्यामकुमार सिंह निवासी ग्राम बौठा थाना टड़ियावां ने बताया कि उन्होंने पुत्री मंजू (23) का विवाह 19 फरवरी 2015 को टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम देविहा फत्तेपुर निवासी संग्राम सिंह पुत्र देशराज के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति संग्राम, ससुर देशराज, सास रामबेटी, जेठ सरोज और देवर रामजी दहेज में सोने की चेन, अंगूठी और बाइक देने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह इन लोगों ने केरोसिन डालकर मंजू को आग के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर है। उसके दो वर्ष की बेटी राधिका और डेढ़ माह की पुत्री मोनी है।