{"_id":"5b1c19d54f1c1ba46e8b73c9","slug":"191528568277-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित दो पर दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित दो पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पति सहित दो पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत का मामला
- पांच माह की गर्भवती थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोडरपुर में गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित दो लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी मंजू (22) पत्नी आशाराम उर्फ आशू की शुक्रवार देर शाम घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में भाई सुशील निवासी म्योनी ने बताया था कि एक साल पहले उसने बहन की शादी की थी। उसके ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसे परेशान करते थे। आरोप लगाया कि पति और सास ने उसकी बहन की हत्या कर दी। बहन पांच माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि मंजू के पिता उसके ससुर के साथ बाजार चले गए। इसके बाद मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और मंजू ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।