फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मजदूरी के लिए निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

मजदूरी के लिए निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी के लिए निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरबटापुर निवासी अशोक (25) पुत्र भीखम की ससुराल ग्राम डगरहा में है। वह पिछले डेढ़ वर्ष से पत्नी मीना और बच्चों प्राची व प्रांजल के साथ ससुराल में ही रह रहा था।


गुरुवार सुबह एक होमगार्ड ने एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती कराने के महज 10 मिनट बाद ही अशोक की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से एक नंबर मिलाया गया।
विज्ञापन


नंबर अशोक की पत्नी मीना का था। जानकारी मिलने पर मीना अस्पताल पहुंची। मीना ने बताया कि अशोक शहर में मजदूरी करने आता था। गुरुवार सुबह सात बजे शहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह अस्पताल कैसे पहुंचा, एंबुलेंस को वह कहां पड़ा मिला, आदि के बारे में कोई जानकारी होने से उसने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली का प्रभार संभाल रहे घनश्याम शुक्ला ने बताया कि उन्हें यह नहीं मालूम है कि अशोक कहां पड़ा मिला था। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन से उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली। इसके आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस कर्मियों को मोर्चरी भेज दिया गया था।

-डेढ़ वर्ष से पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed