फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लापता लकड़ी ठेकेदार का शव नहर में मिला

लापता लकड़ी ठेकेदार का शव नहर में मिला

Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लापता लकड़ी ठेकेदार का शव नहर में मिला
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे से मंगलवार से लापता लकड़ी ठेकेदार का शव नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के सागर तालाब निवासी प्रेमचंद्र (50) लकड़ी ठेकेदार थे। लकड़ी खरीदकर बेचने के साथ ही कारीगर का भी काम करते थे। मंगलवार की शाम वह घर से कस्बा स्थित एक धर्मकांटा पर जाने की बात कहकर निकले थे। रात तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


बुधवार को भी प्रेमचंद्र का कोई सुराग नहीं लगा तो उनके पुत्र अनुज ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने पर एसओ ओपी तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार को दोपहर बाद कुछ लोगों ने हर्रई-टेनी नहर पुल के बीच शारदा नहर में एक शव उतराता देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एसओ ओपी तिवारी को दी। एसओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पर प्रेमचंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शिनाख्त प्रेमचंद्र के रुप में की। मौके पर ही परिजनों में कोहराम मच गया।

शव के गले में एक गमछा भी बंधा था। इस पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि मृतक के पुत्र अनुज का कहना है कि उसके पिता की किसी से रंजिश नहीं है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला और महामंत्री महेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।


मृतक का पुत्र अनुज भाजपा का सेक्टर संयोजक है। प्रेमचंद्र को लेकर उधारी की चर्चा गोपामऊ कस्बे में तेज है। बताया जाता है कि कई लोगों से प्रेमचंद्र ने रुपये उधार ले रखे थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं उधारी से परेशान होकर प्रेमचंद्र ने नहर में कूदकर खुदकुशी तो नहीं की।

-पोस्टमार्टम में डूबकर मौत होने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed