{"_id":"5caf768ebdec223c99276691","slug":"181555003022-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर थाना क्षेत्र के बम्हटापुर-नंदबाग गांव निवासी युवक की मौत के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
वहीं, पुलिस ने मां की तहरीर पर कुर्रिया गांव निवासी चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के बम्हटापुर-नंदबाग गांव निवासी अशोक सवायजपुर में सिलाई की दुकान करता था। अन्य कारीगरों के साथ ही कुर्रिया मजरा शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी वीरपाल भी उसकी दुकान पर काम करता था।
अशोक ने वीरपाल को दोस्ती के नाते लाखों रुपये उधार दे रखे थे। बुधवार को अशोक ग्राम कुर्रिया स्थित वीरपाल के घर गया था, जहां उसकी तबियत बिगड़ गई थी। परिजनों का कहना है कि अशोक ने अपने भाई जगपाल को फोन कर बताया कि वीरपाल व उसके भाइयों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और अशोक को इलाज के लिए पहले सीएचसी व इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अशोक ने वीरपाल को लगभग सात लाख रुपये उधार दे रखे थे। बुधवार को वह उधारी के रुपये वापस मांगने गया था।
वहां विवाद के बाद वीरपाल, उसके भाई ओमकार, सतीश व सुरेश ने मारपीट कर अशोक को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक की मां शीला देवी की तहरीर पर चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
चार भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
बम्हटापुर नंदबाग निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ मौत की वजह का खुलासा, विसरा सुरक्षित