{"_id":"5be5ce1dbdec226954314c11","slug":"181541787165-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की जांच को पहुंची यूपी 100 की टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की जांच को पहुंची यूपी 100 की टीम पर हमला
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के झबरापुरवा में गुरुवार शाम छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की टीम पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। टीम में शामिल एक होमगार्ड का सिर फोड़ दिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन इस बीच हमलावर फरार हो गए। प्रकरण में होमगार्ड की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा एक महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज हुई है।
झबरापुरवा निवासी एक महिला ने गुरुवार शाम यूपी 100 पर सूचना दी कि मोहल्ले के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की है। शिकायत करने पर तीनों ने अपने घर की एक महिला के साथ घर में घुसकर उससे मारपीट की। इस पर यूपी 100 की पीआरवी पर तैनात होमगार्ड चंद्र प्रकाश और राकेश कुमार शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। पीड़ित महिला और उसके पति को साथ में लेकर आरोपियों के घर गए और उन्हें फटकार लगाई।
इससे नाराज होकर दिनेश, जीतेंद्र और वीके पुत्रगण राम भजन व दिनेश की पत्नी सावित्री ने दोनों होमगार्ड पर हमला बोल दिया। इसी दौरान चंद्र प्रकाश को पकड़कर पिटाई कर दी, उसका सिर फोड़ने के बाद गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह राकेश कुमार ने चंद्र प्रकाश को बचाया और जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों होमगार्ड का उपचार और मेडिकल जिला चिकित्सालय में कराया। कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
होमगार्ड चंद्र प्रकाश की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी पीड़ित महिला की तरफ से दर्ज कराई गई है।
विजय कुमार राना, सीओ सिटी