फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के छंगापुरवा गांव में विवाद के बाद युवक को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के चचेरे भाई लेखराज की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के छंगापुरवा गांव निवासी गंगा सिंह पुत्र रामरतन को शुक्रवार को बाइक मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के ही नीरज ने गोली मार दी थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे देर रात लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की थी। देर शाम उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंगा सिंह के चचेरे भाई लेखराज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज और उसके फुफेरे भाई रामआसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन और सीओ हरपालपुर ममता कुरील ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed