फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक के 20 हजार लूटे

रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक के 20 हजार लूटे

Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में जहरखुरानों ने युवक के 20 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। गुरुग्राम से मजदूरी कर गुरुवार को रोडवेज बस से घर लौट रहा युवक रास्ते में जहरखुरानों का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर 20 हजार की नगदी और मोबाइल पार कर दिए। युवक शुक्रवार को बस स्टॉप पर बेहोशी की हालत में मिला। यात्रियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए ।

अतरौली थाना क्षेत्र के संभलखेड़ा गांव निवासी रामविलास का बेटा राजेंद्र (30) गुरुग्राम में मजदूरी करता है। गुरुवार को परिजनों को फोन पर घर आने की बात कही। वह चार साल बाद घर आ रहा था। वह दिल्ली से हरदोई डिपो की बस में बैठा। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होेने पर उसके पास से 20 हजार की नगदी, एक मोबाइल, कपड़ों से भरा बैग पार कर दिया। शुक्रवार सुबह रोडवेज बस स्टॉप पर बेहोशी हालत में परिचालक ने उतार दिया। यात्रियों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काफी देर बाद होश आने पर फोन पर परिजनों को सूचना दी। युवक के परिजन दोपहर में जिला अस्पताल आए । डॉक्टरों ने अभी युवक की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


- बस में जहरखुरानों ने युवक के 20 हजार लूटे
- अतरौली थाना क्षेत्र के संभलखेड़ा गांव निवासी है युवक
- चार साल बाद गुरुग्राम से मजदूरी कर लौट रहा था घर
- रोडवेज बस स्टॉप पर बेहोशी हालत में पड़ा मिला युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed