फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिला कोटेदार व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महिला कोटेदार व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Mar 2019 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
महिला कोटेदार व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के सूरापुर मजरा पलिया गांव में राशन लेने गई महिला के साथ कोटेदार और उसके बेटे ने मारपीट की। पीड़ित महिला की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्राम सूरापुर मजरा पलिया निवासी फूलमती पत्नी रामरूप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को वह कोटेदार विनीता के पास फरवरी का राशन लेने गई थी। बताया कि ई-पॉस मशीन में उसके अंगूठे का निशान लेने के बाद कोटेदार के बेटे इंस्पेक्टर ने कहा कि मशीन उसके अंगूठे का निशान नहीं ले रही है। फूलमती ने कहा कि उसने कोटेदार विनीता से इस बात पर आपत्ति जताई तो कोटेदार व उसके बेटे इंस्पेक्टर ने उसके साथ मारपीट की व उसे दुकान से भगा दिया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कोटेदार व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed