{"_id":"5ba13542867a557ec074b7c5","slug":"171537291586-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दारोगा के घर से साढ़े चार लाख के नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दारोगा के घर से साढ़े चार लाख के नकदी जेवर चोरी
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोंधी में सोमवार रात रिटायर्ड दरोगा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर से डेढ़ लाख रुपये नगद और लगभग तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम धोंधी निवासी उमेश कुमार द्विवेदी चार साल पहले उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी ईश्वरी देवी, तीन पुत्र रविशंकर, शशिशंकर, मणिशंकर और तीन अविवाहित पुत्रियां हैं। सोमवार रात उमेश परिजनों के साथ घर में बने बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर पड़ोसी के मकान की छत से उमेश के घर में उतर आए। तीन कमरों में बक्सों और अलमारी से डेढ़ लाख रुपये और तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। मंगलवार सुबह उमेश ने सामान बिखरा देखा तो जानकारी सांडी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सांडी थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों की नगदी-जेवर चोरी
- सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोंधी की घटना
- पड़ोसी की छत से घर में घुसे चोर