{"_id":"5c894952bdec2214593a8771","slug":"161552501074-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश में युवकों का उत्पात,झूले वाले को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुमाइश में युवकों का उत्पात,झूले वाले को दौड़ाकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश मेले में बुधवार दोपहर युवकों ने बिना टिकट झुलाने से मना करने पर झूले वाले को दौड़ाकर पीट दिया। पुलिसकर्मियों को धक्का देकर युवक भाग गए।
विज्ञापन
बघौली कस्बा निवासी अनुज (35) पुत्र श्रवण नुमाइश मेले में झूला लगाए है। बुधवार दोपहर वह टिकट काउंटर पर बैठा था। उसी दौरान छह युवक मौके पर आ गए। युवक बिना टिकट लिए अंदर जाने लगे। इस पर अनुज ने मना किया। ये सुनकर युवक भड़क गए और उसे घसीटकर काउंटर से नीचे उतार लिया। उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को धक्का देकर युवक भाग गए। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।