फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बकाया वसूली गई को राजस्व टीम को तलवार लेकर दौड़ाया

बकाया वसूली गई को राजस्व टीम को तलवार लेकर दौड़ाया

Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
बकाया वसूली गई को राजस्व टीम को तलवार लेकर दौड़ाया
कछौना कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर मजरा टिकारी गांव में गुरुवार को बकाया वसूली के लिए गई राजस्व टीम को दंपति व बेटे ने तलवार लेकर दौड़ा दिया।
विज्ञापन


टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शाम को कोतवाली में घटना की तहरीर देकर तीनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।


प्रतापपुर निवासी जसवीर कौर पत्नी परविंदर सिंह ने बैंक आफ इंडिया से लोन लिया था। जसवीर कौर पर 12,58,841 रुपये का ऋण बाकी था। काफी प्रयास के बाद भी जब ऋण अदा नहीं किया गया तो बैंक ने आरसी जारी कर तहसील को दे दी।
विज्ञापन


संडीला एसडीएम ने संग्रह अमीन रामाधार दीक्षित, फिरोज सैयद अली, ध्रुव कुमार और मनोज कुमार पांडेय की टीम गठित कर वसूली करने के निर्देश दिए। इसी सिलसिले में संग्रह अमीन के नेतृत्व में गुरुवार को टीम बकायेदारी की वसूली के लिए जसवीर के घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बकाये की मांग करने पर जसवीर, उसका पति परविंदर और बेटे सोनू ने मारपीट का प्रयास किया। सोनू ने तलवार निकाल ली और टीम को दौड़ा लिया।

इस पर राजस्व टीम मौके से जान बचाकर भाग गई। शाम को रामाधार दीक्षित ने कछौना कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि संग्रह अमीन की तहरीर पर दंपति और बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बकाया वसूलने गई टीम को तलवार लेकर दौड़ाया
कछौना कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर की घटना, दंपति ने बैंक से लिया था लोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed