फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी रीता (24) पत्नी राजकुमार की मंगलवार को तबियत बिगड़ गई।

ससुरालियों ने उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। देर शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। मृतका के पति ने घटना की सूचना उसके मायके फतेहपुर जिले के भगवंतपुर गांव मलवा निवासी बाबा श्रीपाल को दी।
विज्ञापन


सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मृतका के बाबा ने बताया की उसने डेढ़ साल पहले पोती की शादी राजकुमार से की थी, जिसमें सामर्थ अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी ससुराली दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये मांगकर पोती को प्रताड़ित करने लगे। उसने बताया कि मंगलवार को ससुरालियों ने रीता को पीटा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।

ससुराली घटना में चुप्पी साधे हैं। मृतका के बाबा ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पति राजकुमार, सास, देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की घटना
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed