फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नशीला पदार्थ खिलाकर ढाबा संचालक को लूटा

नशीला पदार्थ खिलाकर ढाबा संचालक को लूटा

Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर ढाबा संचालक  को लूटा
शाहाबाद (हरदोई)। ढाबा संचालक को जूस पिलाकर बदमाश ने मोबाइल व नगदी लूट ली।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला विसरात निवासी मनीष (28) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लोनी चीनी मिल के सामने ढाबा चलाता है। मंगलवार दोपहर कुछ सामान लेने के लिए वह स्कूटी से शाहाबाद जा रहा था। ढाबे पर खाना खा रहे एक युवक ने उससे बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए कहा। इस पर वह युवक को अपने साथ लेकर चल दिया। स्टेशन के पास युवक ने स्कूटी रुकवा ली और एक दुकान से उसे जूस पिलाया। बताया कि आरोपी ने जूस में कुछ मिला दिया, जिसके चलते कुछ दूर चलने के बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी ने उसे पास ही एक बाग में डाल दिया और स्कूटी खड़ी कर दी। आरोपी उसकी जेब में रखे 19 हजार रुपये व मोबाइल लेकर भाग निकला। मनीष ने बताया कि देर शाम को होश आने के बाद वह जैसे तैसे ढाबे पहुंचा। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed