{"_id":"6af74c1f2053d4a1ba018964","slug":"a-teenager-returning-from-a-shop-was-surrounded-and-beaten-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157085-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दुकान से लौट रहे किशोर को घेर में ले जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दुकान से लौट रहे किशोर को घेर में ले जाकर पीटा
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर में एक किशोर को रास्ते से बहला-फुसलाकर घेर में ले जाने और लोहे की सरिया व लात-घूंसों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव धनसिंहपुर निवासी अवनीश कुमार पुत्र लटूरी सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनका पुत्र नैतिक चौहान बृहस्पतिवार को गांव में दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही रहने वाला आरोपी आयुष उर्फ जौन्टी मिल गया।
आरोप है कि उसने उनके बेटे से कहा कि उससे अकेले में कुछ बात करनी है और जबरन उसे अपने घेर में ले गया। वहां पहले से ही सरिया रखी हुई थी। अचानक आरोपी उनके बेटे को गालियां देने लगा और जान से मारने की नीयत से लोहे की सरिया से उसकी बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन
उनका बेटा किसी तरह आरोपी को धक्का देकर अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। आरोप है कि उसका पीछा करते हुए आरोपी भी घर पहुंच गया। धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो घर में घुसकर गोली मार देगा। पिटाई से किशोर के सिर, हाथों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि किशोर की पिटाई के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।