{"_id":"5ce44285bdec22078e0abb90","slug":"155846316117-hardoi-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटकर भाग रहा युवक पुलिस की गोली से घायल, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक लूटकर भाग रहा युवक पुलिस की गोली से घायल, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-चपरतला मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। जहानीखेड़ा चौकी में तैनात सिपाही भी गोली की रगड़ लगने से घायल हो गया। पुलिस ने लूटी हुई बाइक , 42 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है।
पंडरवा किला निवासी अजमल पुत्र अफजल बाइक से मंगलवार सुबह पांच बजे पिहानी से गांव जा रहा था। पिहानी-चपरतला मार्ग पर सिदोरिया मोड़ के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक दिया और तमंचा दिखाकर बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी अजमल ने यूपी 100 पर दी। सूचना पर फौरन ही हरकत में आए जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने नेशनल हाईवे की घेराबंदी कर दी। कोतवाल राकेश यादव टीम के साथ पिहानी रवाना हो गए। सर्विलांस प्रभारी आलोक कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश पिहानी-चपरतला मार्ग से जहानीखेड़ा जाने वाले मार्ग पर भागे और तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जहानीखेड़ा चौकी के सिपाही राजबहादुर यादव के हाथ से रगड़ते हुए गोली निकल गई। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश बायें पैर में गोली लगने से गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल को दबोच लिया गया। उसने अपना नाम संदीप उर्फ बोझा पुत्र श्याम सुंदर निवासी कैथेलिया थाना कोतवाली शहर बताया। फरार साथी का नाम विचित्र उर्फ सूसू पुत्र राजकपूर निवासी सुरजीपुर कोतवाली शहर बताया। घायल बदमाश को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि संदीप आएदिन लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था।
किसान से हुई एक लाख की लूट का भी खुलासा
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन मई को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे की सर्विस लेन से जा रहे किसान से एक लाख रुपये की लूट बाइक सवार दो लोगों ने की थी। इसमें भी शातिर संदीप शामिल था। मुठभेड़ के दौरान जो 42 हजार रुपये संदीप से बरामद हुए हैं, यह लूट के रुपयों में से बचे रुपये थे। दो साथियों के बीच 50 हजार रुपये का बंटवारा हो गया था। आठ हजार रुपये संदीप ने खर्च कर लिए थे। लखीमपुर खीरी जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूल्हापुर निवासी किसान महेंद्र सिंह से तीन मई को ये लूट हुई थी।