{"_id":"5ce2f436bdec2207402eb3c3","slug":"15583775782-hardoi-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकने पर भैंस चोरों ने महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी में एक घर के बाहर बंधी भैंस को खोलकर ले जा रहे चोरों ने महिला के विरोध करने पर उसे गोली मार दी। इसमें महिला घायल हो गई। घटना के बाद बदमाश भैंस छोड़कर पिकअप से फरार हो गए।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओमपुरी निवासी पिंकू मवेशी पाले हैं। रविवार रात पिंकू शादी में शामिल होने शाहाबाद गए थे। उनकी पत्नी पिंकी (35) घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। पास ही भैंस बंधी थी। रविवार रात दो बजे पिकअप से आए छह चोरों ने भैंस खोल ली और उसे पिकअप पर चढ़ाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पिंकी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर चोरों ने उसे गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से महिला घायल हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। एबुंलेंस से महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय का कहना है कि अज्ञात के विरुद्ध घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।