{"_id":"5ce2f422bdec22075d239e71","slug":"1558377559440-hardoi-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"्यापारी को बंधक बना लूटा मोबाइल, नगदी व 40 बोरा धान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
्यापारी को बंधक बना लूटा मोबाइल, नगदी व 40 बोरा धान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। हाईवे पर ट्राली का टायर पंक्चर होने के बाद उसमें लदे धान की रखवाली कर रहे आढ़ती को बदमाशों ने बांधकर खंती में डाल दिया। इसके बाद पिकअप सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल, आठ हजार रुपये और 40 बोरा धान लूट लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव जुजुवामऊ निवासी रिंकू यादव पुत्र प्रताप सिंह आढ़ती है। रविवार रात रिंकू साथी वेदपाल पुत्र काशीराम व सनद कुमार निवासीगण ग्राम गुरधरी कोतवाली सफीपुर उन्नाव के साथ गुरधरी गांव से 140 बोरा धान खरीदकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस जा रहा था। कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर ईश्वरपुर साईं मोड़ के पास रात में ट्राली पंक्चर हो गई। जिसके कारण ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर तीनों वहीं रुक गए। रात में वेदपाल व सनद कुमार वहां से रुकनापुर ढाबे पर खाना खाने चले गए, जबकि रिंकू वहीं रुक गया। रिंकू के मुताबिक रात लगभग ढाई बजे दो लोग पैदल वहां आए और उससे बात करने लगे। रिंकू ने बताया कि इस बीच पिकअप पर दो लोग वहां और आ गए। एक युवक ने उस पर तमंचा तान दिया और तीन अन्य युवक उसे जबरन खंती में खींच ले गए। आरोपियों ने उसकी जेब में रखा मोबाइल व आठ हजार रुपये निकाल लिए और रस्सी से उसके हाथ पैर बांध कर उसे वहीं डाल दिया। इसके बाद ट्राली से 40 बोरी धान लूटकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे बोलेरो चालक ने उसके हाथ-पैर बंधे देखे तो गाड़ी रोक दी। बोलेरो चालक माधौगंज गया और वहां मौजूद यूपी 100 की टीम को लेकर मौके पर आया। टीम ने उसे बंधन मुक्त किया और मल्लावां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।